‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना रिलीज होते ही ट्रेडिंग लिस्ट में

genzrating.com
3 Min Read
Battle-Of-Galwan
Review Overview

Battle Of Galwan Song Maatrubhumi: सलमान खान की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ़ गलवान‘ काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को 17 अप्रैल 2026 में रिलीज़ किया जाएगा फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है अब इसी बीच आज 24 जनवरी शनिवार को फिल्म का पहला गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज़ कर दिया गया है। चलिए जानते है कैसा है फिल्म का पहला गाना।

देशप्रेम और बलिदान को दर्शाता गाना:

मातृभूमि गाने में सलमान खान अपने परिवार जिसमें उनकी पत्नी चित्रांगदा और दो बेटे है उनके साथ देशभक्ति से ओत प्रोत गाना गाते दिखाई दे रहे है साथ ही भारतीय सैनिकों के जोश की झलक भी दिखाई गई है। इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी मधुर आवाज में गाया है वहीं इसको हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है जिसमें आपको देश के प्रति प्रेम,बलिदान और संघर्ष के भाव देखने को मिलेंगे। फिल्म के पहले गाने ने ही दर्शकों का दिल जीत लिया है जिसमें आप देशप्रेम और त्याग की भावना को महसूस कर सकते है।

https://www.youtube.com/embed/aBZjMU8tLEw?feature=oembedMaatrubhumi | Battle Of Galwan | Salman Khan, Chitrangada | Apoorva Lakhia | Himesh, Arijit, Shreya

रिलीज़ होते ही ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल:

बैटल ऑफ गलवान के पहले गाने ने रिलीज़ होते ही ट्रेडिंग सॉन्ग में अपना नाम लिखवा लिया है। 2 मिनट 24 सेकेंड के इस गाने को अबतक 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। इस गाने के बाद यूजर्स ने कमेंट सेक्शन को तारीफों से भर दिया एक ने लिखा ‘अरिजीत,हिमेश और सलमान बेस्ट कॉम्बो’ तो एक ने इस गाने को ‘ब्लॉकबस्टर’ बताया वहीं एक और यूजर ने विजुअल की तारीफ करते हुए लिखा ‘गाना बहुत फ्रेश है और विजुअल बहुत अच्छे है’।

बैटल ऑफ गलवान के बारे में:

बैटल ऑफ गलवान की कहानी जून 2020 में हुए भारत और चीन के बीच झड़प के इर्द गिर्द घूमती है जो गलवान घाटी पर हुई थी और इसमें भारत के 20 सैनिक शहीद हुए थे और चीन को भी नुकसान झेलना पड़ा था। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रागंदा उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे है। इस फिल्म को 17 अप्रैल 2026 को रिलीज़ किया जाएगा।

Review Overview
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *